{"_id":"5af9d8834f1c1bcf408b55c3","slug":"201526323331-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की भिड़ंत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की भिड़ंत, तीन जख्मी
Updated Tue, 15 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित खीरीकोठा गांव के समीप सोमवार की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच मौका पाकर चालक भाग निकला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेंज दिया।
घायल लोहजरा गांव निवासी शिवकुमार (27) पुत्र राधेश्याम सोमवार की सुबह 11 बजे अपनी बाइक पर गांव की पूनम देवी (23) पत्नी अनिल व उसकश् चार वर्षीय पुत्र ओम को लेकर मधुबन की ओर से अपने गांव आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा सुल्तानीपुर मार्ग पर गोकुलपुरा गांव के पास सोमवार की सुबह 8 बजे मऊ की तरफ जा रही ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक सूखे पोखरी में पलट गई। हादसा अचानक सामने आ गए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई।