जिले के विभिन्न थाने की पुलिस द्वारा सोमवार को 20 लोगों को शांतिभंग की अशंका में गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने जयराम चौहान, आशीष चौहान, जयप्रकाश चौहान निवासी नवापुरा बड़ी कम्हरिया थाना कोतवाली को शांतिभंग के अशंका में गिरफतर किया। इसीक्रम में कोपागंज पुलिस ने मो. रोशन, मो. अहमद निवासी भदसामानवपुर थाना कोपागंज तथा दक्षिणटोला पुलिस ने थाना सतेंद्र साहनी सनेगपुर, विशाल निवासी भीटी तथा थाना कोतवाली द्वारा रोशन और मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा प्रकाश सोनकर, चंदन सोनकर, दिनेश सोनकर, संजय सोनकर निवासी हलीमाबाद, धनेश्वर प्रसाद, अमरजीत निवासी कृपालपुर थाना मुहम्मदाबाद को पकड़ा। वहीं रानीपुर पुलिस ने चंद्रभान, शिवनारायण, महेंद्र राम तथा मधुबन पुलिस ने केशरी चौहान चंद्रिका चौहान निवासी बख्ती जलौली तथा संजय कुमार निवासी ऊसरी को पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों को 151 सीआरपीसी के अंतगर्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।