{"_id":"5bdb3b2abdec22694e6b797a","slug":"191541094186-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, सात घायल
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी(मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर ग्राम पंचायत के टाडी पुरवा में बुधवार की रात खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर टाडी गांव निवासी मैनेजर चौहान पुत्र रामलक्षण चौहान के आलू के खेत में बुधवार की रात करीब 8 बजे गांव के सुक्खू चौहान के घर का कोई सदस्य चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जहां बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से मैनेजर चौहान पुत्र राम लछन चौहान, सोनू चौहान पुत्र मैनेजर चौहान, योगेंद्र चौहान पुत्र नंदू चौहान घायल हो गया। दूसरे पक्ष से सुखू चौहान पुत्र पराग चौहान, सुमन चौहान पुत्र बच्चू चौहान, बच्चू चौहान पुत्र पराग चौहान, संतोष चौहान पुत्र सुखू चौहान घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने सभी घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। उधर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।