{"_id":"5bd4a849bdec2269845a98ed","slug":"191540663369-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी में आग लगाने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमटी में आग लगाने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा पट्टी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के गुमटी में आग लगा दिया। जिससे उसमे रखा हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार मड़हा पट्टी निवासी पुनवासी पुत्र बंगाली गोंड़ की गांव के बाहर चाय पकौड़ी की दुकान है। शुक्रवार की रात वह रोज की भांति दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात में उसे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने गांव के दिनेश मौर्य के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।