फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट

आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Sat, 22 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आपसी विवाद में दो पक्षों में  मारपीट
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के खड़आन गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर गैंगेस्टर सहित सात आरोपियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने, जानलेवा हमला और छिनैती सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है कि जब कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार वृहस्पतिवार को दिन में दुर्गावती देवी पत्नी नागेंद्र राय प्राथमिक विद्यालय खड़ूआन से अपने पोते को लेकर घर आ रही थी। रास्ते में पहले से खड़े कुछ लोग उसे गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। महिला जब जान बचाने के लिए भागी तो हमलावर पीछा करते हुए उसके घर के अंदर घुस कर मारने लगे। जब महिला की सास सोनबरसा ने विरोध किया तो एक आरोपी ने तमंचे की मुठिया से उनके सिर पर पीछे से वार कर दिया। जिससे बेहोश होकर गिर गई।आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला के बांह में प्र्रहार कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने दुर्गावती और उसकी सास सोनबरसा का मेडिकल मुआयना कराया। दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को आरोपी रविकांत राय उर्फ मुन्नन पुत्र स्व.परमा नन्द राय, अशोक राय पुत्र हीरानंद राय, सुरेंद्र पुत्र शिवशंकर राय, प्रत्यूष राय पुत्र रविकांत राय, उत्कर्ष राय पुत्र पुरेन्द्र राय, हीरानंद राय पुत्र कांता राय,देवेंद्र राय पुत्र शिवशंकर राय के विरुद्ध घर में घुस कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने ,मंगलसूत्र छीनने,धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों में रविकांत राय उर्फ मुन्नन और अशोक राय के ऊपर गैंगेस्टर लगा है। जबकि दूसरे पक्ष के रविकांत राय पुत्र स्व परमानंद राय की तहरीर पर नागेंद्र राय, सुधाकर राय, प्रशांत राय, प्रभाकर राय के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने,धमकी देने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed