फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चोरों ने ताला तोड़ मंदिर से उडाई भगवान की प्रतिमा

चोरों ने ताला तोड़ मंदिर से उडाई भगवान की प्रतिमा

Mon, 23 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने ताला तोड़ मंदिर से उडाई भगवान की प्रतिमा
थाना क्षेत्र के छपरा बदरूद्दीनपुर गांव में स्थापित करीब पांच सौ वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर स्थापित भगवान की राम और लक्ष्मण की मूर्तियों को चुरा ले गए। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गांव के प्रधान राजनरायण सिंह सोमवार की शाम पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपे। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए चोरी गई प्रतिमा को काफी मूल्यवान बताया है।
विज्ञापन

प्रधान ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि चोर किसी धारदार हथियार से काटकर प्रतिमा को उखाड़े हैं। चोरी की इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस समय हुई जब गांव के लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। बताते चले मंदिर में बीते चार वर्षो से कोई पुजारी तैनात नहीं है। प्रधान के प्रार्थना पत्र पर सरसेना चौकी के प्रभारी राजनारायण पांडेय मौके पर पहुंचकर मुआयना किए। लेकिन पुलिस कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पूछे जाने पर थाने की पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया। दूसरी तरफ पूछे जाने पर सीओ मुहम्मदाबाद आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्हे थाने से कोई सूचना नहीं दी गई है। सीओ ने थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी करने को कहा। चोरी की इस घटना से गांव के लोग अवाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed