{"_id":"5aeb49fd4f1c1ba1098b7fce","slug":"181525369341-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की पंखे से लटकी मिली लाश, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप अमर उजाला ब्यूरो घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की पंखे से लटकी मिली लाश, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप अमर उजाला ब्यूरो घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स
Updated Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सोमारीडीह गांव की महिला प्रधान के आवास पर उनके पति और पूर्व प्रधान की पंखे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने जहां मामले को आत्महत्या बता रही, वहीं महिला प्रधान ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात को आरोपित करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
घोसी कोतवाली के सोमारीडीह गांव निवासिनी सुनीता चौहान पत्नी मंगलदेव चौहान अपने गांव की ग्राम प्रधान है। बच्चों की शिक्षा के लिए पुरानी तहसील मऊ के पास किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है और इनके पति एवं पूर्व ग्राम प्रधान मंगलदेव चौहान घोसी नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपने निजी आवास में रहते हैं। घटना के समय वह मऊ में थी। बुधवार की रात्रि से ही पत्नी सुनीता चौहान ने अपने पति को फोन कर रही थी। लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इस पर गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब वह घोसी स्थित अपने मकान पर पहुंची। दरवाजा खोलवाना चाही तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। लोगों ने दरवाजा को धक्का मारकर खोला। अंदर शव पंखे से साड़ी से लटक रहा था। इस पर लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पंखे से उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पाया कि बेड के बिस्तर के नीचे खून जमा था, जिसे छुपाने की कोशिश की गई थी। कमरे के साथ बैठक में भी खून टपका हुआ था और कुछ दूरी पर स्थित बेड पर ब्लेड , चाकू एवं खून लगा हुआ था। इससे मालूम हो रहा था कि हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया हो। मृत पूर्व प्रधान के परिवार में उसकी पत्नी सुनीता चौहान के अलावा पुत्री शालू चौहान 23, लिटिल चौहान 20, किशन चौहान 17 है।