फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाजार से घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने की छेड़छाड़

बाजार से घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने की छेड़छाड़

Sat, 14 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाजार से घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने की छेड़छाड़
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कमालचक गांव के पास बाजार से घर लौट रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ गुरुवार की देर शाम दो युवकों ने छेड़छाड़ किया। किशोरी के शोर मचाने पर बाजार में मौजूद लोगों को आता देखकर दोनों युवक फरार हो गए। किशोरी के पिता ने थाने में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार दिए जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं पाईं गई।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार की शाम करीब सात बजे सब्जी लेने के चिरैयाकोट बाजार आई हुई थी। जहां से खरीददारी कर वापस घर लौट रही थी। कमालचक गांव के पास पहुंची, तभी पहले से मौजूद दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। इस पर किशोरी ने विरोध करने के साथ शोर मचाकर लोगों से गुहार करने लगी। शोर सुनकर कुछ लोगों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की। जहां दोनों लोगों को अपनी तरफ आते देखकर भाग गए। इसी बीच किसी ग्रामीण ने यूपी 100 को सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की, लेकिन दोनों को सुराग नहीं मिल सका। उधर पीड़िता के पिता ने थाने में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन



चिरैयाकोट। गुरुवार की देर शाम हुई छेड़खानी की घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। लोगों का कहना हैं कि कमालचक गांव के पास मई माह में दो छिनैती की घटना घट चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले में आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed