मऊ। विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोहरीघाट, हलधरपुर और दोहरीघाट थानों की पुलिस ने 205लीटर अवैध शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने मखदुमपुर गांव निवासी प्रेमचन्द्र राजभर पुत्र राजधारी राजभर, उदयभान राजभर पुत्र बालकरन राजभर को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि हलधरपुर थाने की पुलिस ने मुस्तफाबाद निवासी हाफीज अहमद पुत्र अली मुहम्मद को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफतार कर लिया। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने हरथौली से झारखंड प्रांत के निवासी सुखदेव उरांव पुत्र अकला उरांव, जयमंगल पुत्र लक्ष्मन, बिहार के नालंदा निवासी आशीष मांझी पुत्र रेंगू मांझी को 55 लीटर अवैध शराब के साथ, सरायलखंसी थाने की पुलिस ने डुमरावं निवासी धनजंय सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, परदहा निवासी महेंन्द्र कन्नौजिया पुत्र हरिचन्द को 80 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने हकीकतपुरा निवासी राजन गुप्ता पुत्र स्व. अनिल गुप्ता ,सलेमपुरा निवासी विशाल कुमार पुत्र रामदरश, बनौरा निवासी सलाउद्दीन पुत्र नजीर अहमद और बख्तावरगंज निवासी नोमान अहमद पुत्र इस्तखार को तथा बढ़ुआगेेदाम निवासी पूजन को गिरफ्तार कर लिया। उधर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने सिंहाव गांव निवासी छोटेलाल उर्फ पिन्टू पुत्र श्यामलाल, संतोष राम, निरजंन राम पुत्र गण संग्राम को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। मधुबन थाने की पुलिस ने फतेहपुर मण्डाव निवासी कमालुद्दीन, जमालुद्दीन पुत्र गण छोटक ,चौहान पुर परसिया गांव निवासी बाबूराम पुत्र गहबर, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने प्रेमप्रकाश पुत्र जित्तन, रविन्द्र पुत्र बाल करन, नितेश पुत्र ओमप्रकाश, कोठिया निवासी संतोष कुमार, पंकज कुमार पुत्र गण रामचन्द्र को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।