फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के बच्चों के बीच हुई मारपीट

क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के बच्चों के बीच हुई मारपीट

Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के बच्चों के बीच हुई मारपीट
बढुुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने के अली नगर गांव में गुरुवार की सुबह क्रिकेट मैच खेलने के दौरान बच्चों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में पुलिस पहुंच गई और लोगों ने भी समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

अली नगर गांव के बच्चे सिवान में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान कुछ लोग पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर बहस करने लगे। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसबीच सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही गांव के संभ्रांत लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान पुलिस दोनों तरफ से 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। थाने पर दोनों पक्षों ने आपस में वार्ता कर मामले में सुलह कर लिया। तब पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामूली बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने खुद की गलती मानकर सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed