फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
घोसी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सभासद हाफिज नासीर की तहरीर पर शुक्रवार की रात नगर पंचायत घोसी अध्यक्ष के प्रतिनिधि अब्दुल क्यूम के साथ एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोबाइल पर धमकी देने और मारपीट का लेकर कई धाराओं में मामला दर्ज की।
विज्ञापन

फरियादी सभासद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सभासद व मदरसा समसुल उलूम के नाजिम की मोबाइल पर चेयरमैन पति अब्दुल क्यूम निवासी करीमुद्दीनपुर तथा इनके साथी इजहार ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने के लिए जब फरियादी कोतवाली आ रहा था कि मौजूद अब्दुल क्यूम और इजहार मारपीट करने लगे। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


महिला से मारपीट के आरोप में चार पर केस
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेघना गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेघना गांव निवासी संजू पत्नी अच्छेलाल और गांव के गीता सिंह पत्नी गुलाब सिंह के परिवार के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया था। जिस पर गीता सिंह पत्नी गुलाब सिंह, आलू सिंह पुत्री फूलबदन, अरुण सिंह ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed