फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राड से पीटकर अधेड़ पर की फायरिंग, घायल सदर में भर्ती

राड से पीटकर अधेड़ पर की फायरिंग, घायल सदर में भर्ती

Thu, 17 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
राड से पीटकर अधेड़ पर की फायरिंग, घायल सदर में भर्ती
इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित दुकान पर बैठे अधेड़ पर गुरुवार की शाम सात बजे के करीब बोलेरो सवार बदमाशों ने राड से हमला कर दिया। जब वह जान बचाकर भागने लगा तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। सरेशाम हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। अधेड़ को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना का कारण बस संचालन का विवाद बता रही है। घायल जगदीश यादव 55 पुत्र घोहा यादव सरायलखंसी थाना क्षेत्र केे भुलुईडीह गांव का निवासी है। आदरी मोड़ पर उसकी सर्विंसिंग की दुकान है। गुरुवार की शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा था, और दुकान पर काम करने वाला मंगरु राजभर एक गाड़ी को धो रहा था। तभी बोलेरो सवार छह लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरकर जगदीश को गालियां देने लगें। उन्होंने गाड़ी धो रहे नौकर को गाली देकर वहां से भगा दिया। जगदीश ने विरोध किया तो बदमाशो ने वाहन से राड निकालकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे जगदीश गंभीर रुप से घायल हुआ। जगदीश अपनी जान बचाकर वहां से भागा तो बदमशों ने उसप पर ताबड़ातोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि गोली जगदीश को नहीं लगी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर फरार हो गए। घायल जगदीश को उसके परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की माने तो बस चलवाने विवाद में जगदीश पर बदमाशों ने हमला किया। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed