फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मऊ। वामपंथी दलों के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने दलित एवं महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कठुआ तथा उन्नाव के बलात्कारियों को अभी तक सजा नहीं मिल सकी है। पिछड़े वर्ग के छात्रों की 62 प्रतिशत की बाध्यता को समाप्त किया जाए। गत दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश में मारे गए सात दलितों के परिजनों को आज तक मुआवजा नहीं मिल सका है। दलितों के ऊपर फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को पिछड़े वर्ग के छात्रों के छात्रवृत्ति में 62 प्रतिशत की बाध्यता समाप्त करने, दलितों पर फर्जी मुकदमे वापस लेने आदि सहित मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बसंत कुमार, शेर मोहम्मद, विरेंद्र, एके मिश्र, अखिलानंद पांडेय, लालजी चौहान, जयप्रकाश, साधू यादव, इम्तेयाज, सुबाष, अनवर, मुन्ना राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed