फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   28.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

28.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
28.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबन। थाने की पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों से तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े 28 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की बाइक को सीज कर तीन का संबंधित धाराओं में चालान की। सीओ मधुबन के अनुसार बेलौली चौकी की पुलिस बुधवार की भोर में बलिया को जोड़ने वाली भीमपुरा बेलौली मार्ग पर गश्त करके वापस लौट रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को दबोचा। दोनों व्यक्ति बोरी में गांजा लेकर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बोरी में रखा सवा 26 किलो गांजा बरामद हुआ। पता चला कि आरोपी मनोज प्रजापति और सदानंद यादव बलिया जिले के उभांव थाने के खंदवा गांव के निवासी है। मंगलवार की रात मधुबन थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान बहरामपुर निवासी पारस नाथ यादव को सवा दो किलो गांजे के साथ दबोचा। सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि आरोपियों का चालान कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed