फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रधान पति से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

प्रधान पति से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पति से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली पुलिस ने एकौना गांव के प्रधानपति से जेल में बंद नामी बदमाश के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को मंगलवार की सुबह खुरहट बाजार से गिरफ्तार किया। जबकि बदमाश के अन्य साथी भागने में सफल रहें। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी विपिन शर्मा पुत्र रवि रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीते 16 जुलाई को कोपागंज ब्लॉक और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव के प्रधानपति सुरेश राम के मोबाइल पर फोन कर जेल में बंद नामी बदमाश लालू यादव के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगा था। घटना से भयभीत प्रधानपति ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने उक्त मोबाइल को ट्रेस कर रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी गॉव निवासी विपिन शर्मा को खुरहट बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रंगदारी मांगने में शामिल एक अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed