फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पांच रुपये के लिए तान दिया रिवाल्वर मचा हडकंप

पांच रुपये के लिए तान दिया रिवाल्वर मचा हडकंप

Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
पांच रुपये के लिए तान दिया रिवाल्वर मचा हडकंप
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर 25 रुपया किराया मांगने पर रिवाल्वर तान दिया। लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। इस घटना की किसी ने वीडियो बनाकर वाययरल कर किया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। देर शाम आरोपी को वाराणसी से पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही उसे वाराणसी से मऊ लाया जा रहा था। विवाद का कारण पांच रुपया लेन देन बताया गया।
विज्ञापन

रिक्शा चालक पर लाइसेंसी रिवाल्वर तानने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कन्हैया तानवानी शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी कालोनी का निवासी है। स्थानीय लोगों की माने तो रेलवे स्टेशन पहुंचने पर लाइसेंसी रिवाल्वर धारी कन्हैया तानवानी सिधी कालोनी से रिक्शा करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उसे ट्रेन पकड़नी थी। इस दौरान उसने रिक्शा चालक को 20 रुपया किराया दिया। लेकिन रिक्शा चालक 25 रुपये मांग रहा था। यहां पांच रुपये को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर रिक्शा चालक कन्हैया के बीच कहासुनी तो हुई ही जब कन्हैया जाने लगा तो रिक्शा चालक ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या था, रिक्शा सवारी कन्हैया ने आपा खो दिया। इस दौरान वह रिक्शा चालक को मारने के लिए रिवाल्वर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत तो जरूर हुआ, लेकिन आक्रोशित व्यक्ति रिक्शा चालक की पिटाई करना नहीं भूला। इससे मौके पर असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तभी किसी राहगीर ने इस हंगामेे को अपनी मोबाइल में शूट कर लिया। लिहाजा दोपहर होते होते मामला वायरल हो गया। देखते ही देखते वीडियो पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य तक पहुंची। इस दौरान एसपी एक्शन में आए और तत्काल मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। हरकत में आई पुलिस कन्हैया तानवानी को वाराणसी से दबोची। बात करने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को पकड़ा गया है। मऊ आने पर उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किस तरह की कार्रवाई पुलिस करेगी, पूछे जाने पर बोले पहले तो शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है, जरूरत पड़ने पर उसके विरुद्ध विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed