फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन लोगों के शव घर आते ही मची चीख-पुकार

तीन लोगों के शव घर आते ही मची चीख-पुकार

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन लोगों के शव घर आते ही मची चीख-पुकार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कसबा में वाराणसी से अंतिम संस्कार करके लौट रहे चार मित्रों में से तीन की कार ट्रक की टक्कर में मौत होने की सूचना आते ही घर वालों में कोहराम मच गया। कसबा के कायस्थ टोलानिवासी जय प्रकाश श्रीवास्तव मुहल्ला कायस्थ टोला की माता का शुक्रवार रात देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए लोग वाराणसी गए थे। इसमें एक कार से सचिन श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ, राजीव विश्वकर्मा, रत्नेश राय उर्फ़ रवि, पंकज श्रीवास्तव अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। कार पंकज चला रहा था। शनिवार रात लगभग12 बजे घर वापस लौट रहे थे कि नगपुर नवादा गांव के पास कार खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। इस घटना में सचिन श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ, राजीव विश्वकर्मा,रत्नेश राय उर्फ़ रवि की मौत हो गई। मृतकों में राजीव विश्वकर्मा की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी ,वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और लकड़ी का कारोबार करता था। इसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। रवि राय अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था इसकी मां एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं। सचिन श्रीवास्तव भी परिवार में सबसे छोटा है जो पढ़ाई करने के बाद कंप्यूटर सीख रहा था। तीनों मित्रों के पोस्टमार्टम के बाद शव घर आते ही चीख-पुकार मच गई , इनमें दो दोस्तों सचिन और राजीव का अंतिम संस्कार रविवार को देर शाम तमसा नदी पर कर दिया गया। जबकि रवि राय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed