फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पोखरी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत

पोखरी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत
मुहम्माबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहूरपुर गांव निवासी बालक की गांव के बाहर मौजूद पोखरी में डूबने से शनिवार की देर शाम मौत हो गई। खोजबीन के बाद बालक का शव परिवार के सदस्यों को रविवार को मिला। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के समय बालक दोस्तों के साथ घर से घुमने के लिए निकला था। बालक का शव मिलने पर उसके घर पर कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मृत बालक सूरज 10 मुहम्माबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी हीरा लाल का पुत्र था। बताया जाता है शनिवार की शाम को किशन अपने दोस्तों के साथ घर से निकला। इसके बाद से लापता हो गया। देर शाम होने पर परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे। खोजबीन के दौरान बच्चे का कही पता नही चला। दूसरे दिन रविवार को बालक की लाश गांव के बाहर मौजूद पोखरी में मिला। ग्रामीणों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताते चले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण करने के दौरान कार्यदायी संस्था, मिट्टी निकालने के लिए पोखरी की खुदाई की। इससे पोखरी काफी गहरी हो गई। इस दौरान पोखरी में जमीन से पानी भी आ गया। इसके चलते गर्मी में भी यह पोखरी पानी से लबालब है। परिवार के सदस्यों ने घटना के बाबत किसी पर कोई आरोप नहीं लगा है। मृत बालक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उससे बडा भाई और सबसे बड़ी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed