फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किराएदारी विवाद में तोड़फोड़, हंगामा

किराएदारी विवाद में तोड़फोड़, हंगामा

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
किराएदारी विवाद में तोड़फोड़, हंगामा
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपुताना उत्तर टोला मुहल्ले में संस्कृत पाठशाला पुलिस चौकी के पास राजस्थान भवन के सामने रविवार की सुबह मनबढ़ों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से एकबारगी अफरातफरी मच गई। विरोध करने आए लोगों को मनबढ़ों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। इस पर पीड़ित भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिए। साथ ही 100नंबर पर फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दिए। इस दौरान पता चला कि मामला किराएदारी के विवाद का है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने के अमारी गांव निवासी सर्वेश शर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपुताना मुहल्ले में राजस्थान भवन के सामने किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते है। जिस समय वो मकान किराए पर लिए, मकान का मालिक कोई और था, बाद में मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद गहरा गया। इस पर सर्वेश शर्मा किराया कोर्ट में जमा करने लगे। इस दौरान एक पक्ष खुद को मकान का स्वामी बताते हुए किराए की मांग करने लगा। सर्वेश शर्मा की मानें तो उन्होंने कहा कि वो कोर्ट में किराया जमा कर रहें है, आप मालिक हो तो वहां से ले लों। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया। रविवार को इस विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग किराएदार को आने जाने के लिए बनी सीढ़ी को तोड़ने लगें। जब किराएदार सर्वेश शर्मा ने विरोध जताया तो सीढी तोड़ने वाले उन्हे मारने के लिए दौड़ा लिए। इस दौरान वो अपने मकान में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिए। जबकि घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है, वहां उस समय पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन कोई हो रहें हंगामें को रोकने के लिए आगे नहीं आया। बाद में सर्वेश शर्मा ने इसकी सूचना डायल 100 को दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी संस्कृत पाठशाला मौके पर पहुंचे। इस दौरान सर्वेश शर्मा ने उन्हे प्रार्थना पत्र सौंपा। समाचार लिखे जाने तक इस मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed