मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में मऊ आजमगढ़ मार्ग पर महासो मोड़ पर स्थित जिला सहकारी फेडरेशन खुरहट भौरेपुर से गेहूं क्रय केंद्र की गोदाम से शुक्रवार की रात में 150 बोरी गेहूूं चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार को हुई। क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार यादव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
खुरहट के महासो मोड़ पर जिला सहकारी फेडरेशन द्वारा गेहूं क्रय केंद्र संचालित है। क्रय केंद्र प्रभारी शुक्रवार की शाम को गोदाम पर तालाब बंद कराकर घर चले गए। शनिवार की सुबह जब क्रय केंद्र पर प्रभारी पहुंचे तो देखा कि गोदाम के गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि गोदाम से चोर 150 बोरे गेहूं चुरा ले गए हैं। क्रय केंद्र प्रभारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।