फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रेमी युगल ने खाया जहर, भर्ती

प्रेमी युगल ने खाया जहर, भर्ती

Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने खाया जहर, भर्ती
परिवार के विरोध करने पर शहर छोड़ने के लिए निकले प्रेमी युगल ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया। जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का हालात स्थिर बनी हुई है, डाक्टरों की मानें तो प्रेमी युगल नाबालिग हैं। उधर, प्लेटफ ार्म पर बेसुध पड़े प्रेमी युगल को देखने के लिए यात्रियाें की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती प्रेमिका 17 रानीपुर थाना क्षेत्र की तथा प्रेमी 16 सरायलंखसी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी परिजनों का हुई तो उन्होंने विरोध किया। विरोध से बचने के लिए दोनों ने शहर छोड़ने का मन बनाया और मंगलवार को सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। आरपीएफ की माने तो इसी बीच किशोरी के भागने की सूचनापर उसके पिता स्टेशन पर पहुंच गए। लेकिन नाबालिग किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। ऐसे में पिता ने उसे डांटा ही नहीं पीटा भी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने बैग में रखा जहर खुद खाया और प्रेमी को भी दे दिया। स्टेशन पर अचानक प्रेमी युगल के जहर खाने की सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी डीके राय पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed