{"_id":"5c5f1ea9bdec2211df4134f4","slug":"151549737641-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के धागे के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने छह पेटी चोरी के धागे के साथ तीन चोरों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद धागे की कीमत पांच लाख बताई जाती है। ये धागा चार दिन पहले पूरा लच्छी राय मुहल्ले से एक सूत व्यवसायी के घर से चुराए गए थे। सूत व्यवसायी नजराना पत्नी अबरार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को राज पैलेस के पास से तीन चोरों की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पछताछ किया तो चोरों ने छिपाकर रखे गए छह पेटी चोरी के धागे के बारे में जानकारी दे दी। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखे गए छह पेटी धागे बरामद कर लिया। पकड़े गए ओसामा पुत्र अफजाल, आरिफ पुत्र मजीउल्लाह और अजहर पुत्र मजहर शहर क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों का चालान अदालत में कर दिया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।