फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अंतर प्रांतीय दो शराब तस्कर गिरफ्तार

अंतर प्रांतीय दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंतर प्रांतीय दो शराब तस्कर गिरफ्तार
मऊ। दोहरीघाट पुलिस ने शनिवार को दो अंतर प्रांतीय अवैध शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 46 पेटियों में भरी अंग्रेजी शराब के साथ ट्रेवलर में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी शराब बिहार से ला रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोहरीघाट थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अवराडांड़ के पास चेकिंग के दौरान तलाशी में ट्रैवलर बस में लादी 46 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया। बरामद अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांडों की बनी है। पकड़े गए शराब तस्करों में पंकज पुत्र मदनलाल और शिवम पुत्र राजेश हरियाणा प्रांत के फतेहाबाद जिले के खट्टू के खाबड़ा गांव के निवासी बताए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। साथ ही वाहन को थाने लाकर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत बाजार में 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन


दोहरीघाट। पुलिस ने झारखंड प्रांत के लोहारदगा जिले के आदिवासी मुन्नी उरावं पुत्र मगरा उरावं बाबूलाल उरावं पुत्र बिहारी उरावं को 30 लीटर अवैध शराब तथा कच्ची दारू बनाने के काम आने वाली एक किलो यूरिया, दो किलो नौसादर, दो किलो फिटकरी और दो किलो नमक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, सरायलखंसी थाने की पुलिस ने झारखंड प्रांत के लोहारदगा जिले के शियाव पुत्र मगरा को 105 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोपागंज थाने की पुलिस ने लोहारदगा निवासी गनेश्वर पुत्र दुर्गा को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ, घोसी कोतवाली पुलिस ने रायबरेली जिले के रजकापुरा निवासी रामकिशुन पुत्र भगवती , पांडेय पुत्र स्व. जरऊ निवासी भटखिजरी, लोहारदगा के निवासी प्रदीप पुत्र शियाव को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब , झारखंड के ही मंगा पुत्र जरसू और जितेन्द्र पुत्र महादेव को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि हलधरपुर थाने की पुलिस ने कुंडू थाना के जम्मू टोली गांव निवासी प्रेम पुत्र मंगल को 40 लीटर अवैध शराब, दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने विनोद पुत्र मंगा, भरत पुत्र मंगा उराव 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed