फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चंदा मांग रहे युवकों को पीटा, पुलिस को सौंपा

चंदा मांग रहे युवकों को पीटा, पुलिस को सौंपा

Mon, 27 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंदा मांग रहे युवकों को पीटा, पुलिस को सौंपा
मधुबन थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर में धार्मिक स्थल बनवाने के नाम पर चंदा मांग रहे तीन युवकों को सोमवार को पकड़ कर ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। तीनों युवक पर्ची लेकर दरवाजे दरवाजे घूमकर चंदा मांग रहे थे। इसी दौरान कुछ बुजुर्गों ने धार्मिक स्थल के बारे में जानकारी हासिल की तो मामला अलग निकला। पता चला कि तीनो लोगाें द्वारा इकट्ठा चंदा व्यक्तिगत कार्यों के लिए जुटा रहे थे। मामला धोखाधड़ी का होने के कारण ग्रामीणों ने तीनो युवकों की धुनाई कर दी तथा यूपी 100 पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपना नाम इफ्तेहार पुत्र शमसाद, तस्लीम अंसारी पुत्र इरशाद व इरफान पुत्र सहाबुद्दीन निवासी आलोनिया महेशपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर बताया। युवकों के पास से पुलिस ने बिना कागज की एक बाइक भी बरामद की। उसके बाद पुलिस तीनो युवकों के साथ बाइक को भी कब्जे में ले लिया। सीओ श्वेता आशुतोष झा का कहना है कि युवकों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed