{"_id":"5b3e6a3b4f1c1b95288b4d85","slug":"151530817083-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवको की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवको की हादसे में मौत
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
इंदारा। आजमगढ़ के जीयनपुर बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया। वहीं शादी की खुशी गम में बदल गई और रस्म अदायगी के बाद परिजन वापस हो लिए।
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी स्थित स्टेशन रोड निवासी भीम प्रसाद मोदनवाल के पुत्र की शादी थी। बारात बुधवार की शाम आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव गई थी। वर पक्ष के मुहल्ले से सत्यम मद्घेशिया 22 पुत्र राकेश और करीमाबाद निवासी अमित जायसवाल 23 पुत्र स्व. गजानंद जायसवाल और अजीत बर्नवाल 23 पुत्र जयप्रकाश भी बारात गए थे। तीनों बारात में शामिल होने के बाद रात डेढ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक जीयनपुर बाजार पहुंच थी कि दोहरीघाट की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सत्यम, अमित और अजीत घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सत्यम और अमित की मौत हो गई। जबकि अजित को गंभीर चोटे आई। डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर दिया।
इंदारा। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार की रात बारात से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मरे युवकों में शामिल अमित अपने परिवार का एकलौती संतान था।
विज्ञापन
अमित कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव का निवासी था। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बताते चलें अमित दो बहनों में एकलौता भाई था। अमित के साथ सत्यम की मौत हुई थी। युुवा पुत्र की मौत की सूचना पर उसकी मां रंभा देवी और बहन सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है वह प्राइवेट एजेंसी पर नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता स्व. गजानंद जायसवाल की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी तब से अमित के कंधों पर उसके परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। अमित का सहयोग करने के लिए उसकी मां रंभा देवी कसारा स्थित चूड़ा मिल में काम करती थी। अमित से छोटी उसकी एक बहन है।