फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गैरइरादतन हत्या का प्रयास में पिता पुत्र सहित चार को तीन वर्ष की सजा

गैरइरादतन हत्या का प्रयास में पिता पुत्र सहित चार को तीन वर्ष की सजा

Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गैरइरादतन हत्या का प्रयास में पिता पुत्र सहित चार को तीन वर्ष की सजा
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक वीरनायक सिंह ने गैरइरदातन हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई के बाद मंगलवार को पिता पुत्र सहित चार को दोषी पाते हुए तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही पांच-पांच हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। अर्थदंड अदा हो जाने पर दस हजार रुपया वादी मुकदमा शिवकुमार को तथा दो हजार रुपया अकली देवी को देने का आदेश दिया। मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। मामले के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अवराडीह गांव निवासी शिवकुमार पुत्र गारद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का आरोप था कि पुरानी रंजिश को लेकर तीन दिसंबर 2011 को उसके गांव के ही आरोपीगण रामनवल पुत्र नरेश, अरविंद पुत्र रामनवल, राजेंद्र और रविंद्र पुत्रगण सुरेश ने मिलकर उसे और उसकी पत्नी मुनाकी तथा मां अगली देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बाद विवेचना आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रामध्यान पांडेय ने छह गवाहों को पेश किया। एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्को को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपीगण रामनवल, अरविंद, राजेंद्र और रविंद्र को दोषी पाया। सभी को तीन-तीन वर्ष की सजा के साथ पांच-पांच हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। वही मारपीट के मामले में छह-छह माह की सजा का निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed