फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को स्वाट टीम और मुकामी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये ठग लिया था। फर्जी देकर उसे दुबई भेज दिया था। दुबई पहुंचने पर जांच में बीजा फर्जी पाए जाने पर वहां के अधिकारियों ने उसे वापस भारत लौटा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर पंचायत चिरैयाकोट के ग्राम मानपुर का रहने वाला मजीद पुत्र मो. जाहिद दुबई में नौकरी के लिए युवकों को भेजने का काम करता है। माजिद ने जमीन दुर्गा का रहने वाला ज्ञानचंद गुप्ता पुत्र हीरा प्रसाद से 90,000 रुपया लेकर दुबई का फर्जी वीजा बनाकर दे दिया । ज्ञानचंद जब 17 जनवरी को दुबई गया तो वहाँ के अधिकारियों द्वारा वीजा फर्जी बताकर भारत वापस भेज दिया गया। लौटकर घर आए ज्ञानचंद ने जब माजीद से अपने रुपयों की मांग किय़ा तो वह 14 अप्रैल को रुपये देने को कहा। जब ज्ञानचंद उसके घर गया तो माजिद ने गाली गलौज देकर भगा दिया। पुलिस ने ज्ञानचंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर माजिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। डीआईजी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपयों का पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed