फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बस के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

बस के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

Fri, 09 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बस के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
दोहरीघाट/चिरैयाकोट। जिले के दो थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में सड़क दुर्घटना की घटना में दो लोग घायल हुए। इसमें दोहरीघाट, आजमगढ मार्ग पर धनौली रामपुर गांव के सामने गुरुवार की देर रात रोडवेज बस के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हुआ। चिरैयाकोट में ट्रक की चपेट में आने से बालक घायल हुआ। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कपरियाडीह निवासी अरविंद गोड़ (30 ) पुत्र रामनरेश बाइक से अपनी बहन वसंती पत्नी श्रवण से मिलने उसकी ससुराल नईबाजार जा रहा था। गुरुवार की देर रात आठ बजे के करीब जैसे ही उसकी बाइक धनौली रामपुर गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी दोहरीघाट में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखकर उसे सदर अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग के पास स्थिति एक क्लिनिक पर पिता के संग दवा लेने आया चार वर्षीय बालक सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे बालक आदित्य पुत्र अनिल को गंभीर चोटें आई। अनिल चौहान चिरैयाकोट थाने के खरिका गांव का निवासी है। वह अपने चार वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ दवा लेने के लिए कमालुद्दीनपुर गया था। अनिल अभी दवा लेकर डाक्टर से बात कर ही रहा था कि उसका पुत्र उसका साथ छोड़ कर सड़क पार करने लगा। तभी गाजीपुर की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेरकर पकड़ा, साथ ही क्लीनिक पर दवा ले रहे उसके पिता को घटना की सूचना दी। घायल बालक को उसे स्थानीय कसबे के एक अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे फिर आजमगढ़ लेकर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित चालक सुदामा चौहान पुत्र श्यामनारायण चौहान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed