फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ट्रेन से कट कर बीटेक की छात्रा की मौत से मचा कोहराम

ट्रेन से कट कर बीटेक की छात्रा की मौत से मचा कोहराम

Tue, 23 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर बीटेक की छात्रा  की मौत से मचा कोहराम
मधुबन थाना क्षेत्र के उसुरी गांव निवासी बीटेक की छात्रा का कटा शव मंगलवार को लखनऊ-गोरखपुर रेलखंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पास मिला। छात्रा सोमवार की देर शाम कृषक एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। पिता ने मंगलवार की सुबह जब बेटी के सकुशल पहुंच जाने की जानकारी के लिए फोन किया तो जीआरपी ने उन्हें घटना से अवगत कराया कि उनकी बैटी की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन बभनान के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

रमेश सिंह मधुबन थाने के उसुरी गांव में परिवार के साथ नेवासा पर रहते हैं। उनकी की बेटी गरिमा सिंह लखनऊ में आईटी कालेज से बीटेक की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। गरिमा रविवार को घर आई थी और सेेमवार की शाम को कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हुई थी। पिता ने रात 9.40 बजे ट्रेन के महिला कोच में बिठाया था। मंगलवार की सुबह उन्होंने बेटी के लखनऊ पहुंचने की जानकारी के लिए फोन किया तो दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी हुई। गरिमा अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी। उसका भाई गौरव रायबरेली से बीटेक की पढाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed