फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला को घायल कर बदमाशों ने किया लूटपाट

महिला को घायल कर बदमाशों ने किया लूटपाट

Mon, 01 Apr 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
महिला को घायल कर बदमाशों ने किया लूटपाट
पिपरीडीह। रानीपुर थाने के मंसरी गांव में शनिवार की रात असलहे से लैस पांच बदमाशों ने एक महिला को घायल कर घर में रखा बीस हजार नकद और 50 हजार रुपये मूल्य के जेवर लूट लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और लूट की घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज किया।
विज्ञापन

डकैतों की पिटाई से घायल महिला चंदा देवी 40 रानीपुर थाने के मंसरी गांव निवासी दुक्खी राम की पत्नी है। पीड़िता के अनुसार बदमाशों ने उसे डराधमका कर चुप करा दिया और लूटपाट की। महिला ने जब बदमाशों को पकड़ा, तो उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई। बदमाशों के भागने के बाद महिला के शोर मचाने पर थोड़ी दूरी पर रहने वाले जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हुई। अशोक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बदमाशों को पता लगाने के लिए डाग स्क्वायड टीम को बुलाई। लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसका पति दुक्खी किसी काम से लखनऊ गया था। जबकि दो बच्चे गांव में मौजूद पुराने घर पर मौजूद थे। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुुमार ने बताया कि मामला चोरी का है। पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed