फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नदी में गिरने से बचा बेकाबू ट्रक

नदी में गिरने से बचा बेकाबू ट्रक

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नदी में गिरने से बचा बेकाबू ट्रक
दोहरीघाट-बड़हलगंज के बीच स्थित घाघरा पुल के फुटपाथ और रेलिंग को रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने तोड़ दिया। यह संयोग ही था कि ट्रक नदी में गिरने से बच गया। इसके चलते रेेलिंग फुटपाथ जानलेवा हो गया है। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी लापरवाह बने रहे और उन्होंने सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए। टूटा फुटपाथ उसी तरह खुला पड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार की तड़के कोई ट्रक पुल से गुजर रहा था कि अचानक बेकाबू होते हुए उसका एक पहिया फुटपाथ पर चढ़ गया। जिसके चलते फुटपाथ की कमजोर पटियाके साथ ही सुरक्षा रेलिंग भी टूट गई। यह संयोग ही रहा कि ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा और पटिया तोड़ते हुए आगे जाकर फंस गया। चालक ने रात ही क्रेन मंगाया और फंसे ट्रक को बाहर निकलवा कर वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वाराणसी की ओर से एक ट्रक आ रहा था कि बेकाबू होता हुआ उसका अगला चक्का डिवाइडर और पैदल रास्ते की पटिया को तोड़ता हुआ आगे बढ़ता गया। ट्रक टेढ़ी होकर रेलिंग से टकराता हुआ रुक गया। चालन ने क्रेन मंगाकर फंसे ट्रक को निकालवाया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed