फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Tue, 19 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल
मधुबन थाना क्षेत्र के लोहजरा में सोमवार की शाम को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी मेें भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के लोहजरा गांव निवासी हरिहर पुत्र राम कृष्ण सोमवार की शाम अपने दरवाजे पर बांस गाड़ रहा था। जिस पर उसके पड़ोसी शामा पुत्र सूरत ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से हरिहर व उसकी पत्नी परमी देवी घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से जानकी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष से हरिहर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष से शामा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed