फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ‘48 घंटे में हत्यारोपियों की हो गिरफ्तारी’

‘48 घंटे में हत्यारोपियों की हो गिरफ्तारी’

Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
‘48 घंटे में हत्यारोपियों की हो गिरफ्तारी’
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम में आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या के बाद कोई गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओंने एसपी कार्यालय पर एएसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महासंघ के जिला प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस बूथ के बगल में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के बजाय चुपचाप बैठी है। जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने घटना के दौरान मौजूद रहने वाले दोषी सहित थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की। चेताया कि यदि 48 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा। इस दौरान दिनेश यादव, भीम सिंह, गंगा सागर सिंह, कल्लू यादव, बृजेश सिंह बागी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed