{"_id":"5bba3c31867a55684331c171","slug":"141538931761-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नकदी समेत पांच लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से नकदी समेत पांच लाख के आभूषण चोरी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज(मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदसा मानोपुर में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर 94 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण चुरा कर चंपत हो गए। इसके साथ ही वह खूंटी पर टंगी पैंट में रखे नकदी, एटीएम और पैनकार्ड समेत कुछ कागजात भी उठा ले गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
भदसा मानोपुर गांव निवासी मनोज कुमार राय पुत्र राजबहादुर राय का परिवार शनिवार को खाना खा कर सो गया। रात में छत के रास्ते चोर घर में घुसे और आंगन स्थित कमरे में में रखे बक्से का ताला तोड़ कर 85 हजार रुपये नगद, सोने की चार अंगूठियां, सोने की चेन और एक थान चांदी के आभूषण चुरा लिए। जाते जाते चोर बगल के कमरे में खूंटी पर टंगी मनोज की पैंट में रखे 8 हजार रुपये, एटीएम और पैनकार्ड सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी लेते गए। घटना की भनक परिजनों को नहीं लग सकी। सुबह जब परिवार जन सोकर उठे तो कमरों में विखरे पड़े सामानों से चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने बताया कि चोर लगभग पांच लाख से अधिक की चोरी कर ले गए। बता दें कि नये थानाध्यक्ष ने एक दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उधर, क्षेत्र के गोपाल, कन्हैया, राजेश, सुनील, मकबूल, इर्शाद, रामू, महेश, श्यामदेव आदि ने पुलिस की कार्यप्रणालियों पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस समय पुलिस व दरोगा रात्रि गश्त करने से परहेज कर रहे है। गश्त की बजाय जमीन से जुड़े मामलों पर ज्यादा जोर दे रही है। जबकि सब जानते हुए भी अधिकारी मौन हैं।
इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।