फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दूकान निर्माण के दौरान मारपीट, पिता-पुत्र घायल

दूकान निर्माण के दौरान मारपीट, पिता-पुत्र घायल

Thu, 08 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दूकान निर्माण के दौरान मारपीट, पिता-पुत्र घायल
कोपागंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मुख्य चौक के पास गुरुवार की सुबह बैनामाशुदा जमीन पर निर्माण कराने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने के बाद पथराव कर दिया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना में निर्माण कराने वाले मेडिकल स्टोर संचालक और उसका पुत्र घायल हुए। घायल मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच महिला सहित कुल 11 के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा निवासी और मेडिकल स्टोर संचालक राजेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. तप्पीलाल गुप्ता का मकान है। तप्पिलाल ने वर्ष 1974 में हूंसापुरा निवासी अयोध्या पांडेय से एक दूकान को खरीदा था। जब दूकान की रजिस्ट्री कराने वाले वहां कोई काम शुरू किए तो दूकान बेेचने वाले के परिवारीजन उन्हें परेशान कर काम रोकवा दिए। इस दौरान कानूनी दांव पेंच में मामला लंबे समय तक मामला उलझा रहा। लेकिन बाद में न्यायालय और सक्षम अधिकारियों के आदेश पर मेडिकल स्टोर संचालक राजेंद्र गुरुवार की सुबह उस दूकान पर मरम्मत कार्य शुरू कराए। तभी दूकान बेचने वाले स्व. अयोध्या के परिवारीजन ने छत पर चढ़कर राजेंद्र के उपर पथराव कर दिया। इस घटना में मेडिकल स्टोर संचालक राजेंद्र को गंभीर चोटें आई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। मेडिकल स्टोर संचालक राजेंद्र गुप्ता से तहरीर लेकर थाने में श्रीराम पांडेय ,राजू पांडेय ,अमित पांडेय ,संतोष पांडेय ,रिंकू पांडेय ,संगीता पांडेय ,लक्ष्मी पांडेय ,बबिता पांडेय ,शिला देवी और संजय बरनवाल के विरुद्घ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे पक्ष से स्व. अयोध्या की पत्नी शीला देवी ने बताया कि पुलिस मेडिकल स्टोर संचालक से प्रभावित होकर दूकान पर कब्जा करा रही है। जबकि कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed