फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधेड़ हत्या कांड में पुलिस ने दो को उठाया

अधेड़ हत्या कांड में पुलिस ने दो को उठाया

Sun, 24 Mar 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ हत्या कांड में पुलिस ने दो को उठाया
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव निवासी एक अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को दो संदिग्ध लोगों को उठा लिया। पुलिस की तीन टीमें इस हत्या कांड से जुडी कड़ियों को पुष्ट करने में लगी हुई हैं। पुलिस हत्यारों के काफी निकट पहुंच चुकी हैं। पुलिस इस हत्याकांड के खुलासा सोमवार तक कर सकती है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कारी प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में 22 मार्च की शाम को 50 वर्षीय एक अधेड़ इंद्रमणि राजभर पुत्र निफिकिर का शव पाया गया। हत्यारों ने उसकी हत्या गला कसकर करने के बाद शव को कमरे में डाल दिया था। मृतक के गले पर रस्सियों के निशान थे और उसके कान से खून निकला हुआ था। अधेड़ होली के दिन अपने छोटे भाई सूरज के साथ बाजार के लिए निकला था। सूरज तो वापस घर लौट गया लेकिन इंद्रमणि नहीं लौटा। घटना के दिन से ही पुलिस का अनुमान था कि इस हत्याकांड के पीछे आशनाई का चक्कर है। पुलिस को लग रहा था कि हत्यारे मृतक के नजदीकियों के इर्द गिर्द ही हैं। इस संबंध में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। ये तीनों टीमें लगातार हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं। इस क्रम में पुलिस ने रविवार को दो संदिग्धों को उठा लिया। पुलिस इनसे घटना के बाबत पूछताछ कर रही है। इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की हत्या उसक नजदीकियों ने ही गला कसकर की है। इस हत्याकांड के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस हत्यारों के काफी निकट पहुंच गई है।बहुत जल्दी इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed