फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Tue, 27 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरि स्थित किराने की दुकान में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में कैश बॉक्स में रखा 20 हजार रुपये नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपयों के सामान जलकर नष्ट हो गया। उधर, सूचना के बाद भी अग्निशमन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी गांव निवासी राजेश गुप्ता पुत्र हरिशचंद गुप्ता की गांव में खुद के मकान में किराने की दुकान है। दुकानदार मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब एक बजे दुकान से तेज धुआं उठते देख पड़ोसियों ने दुकानदार राजेश गुप्ता को सूचना दिया। आग की सूचना पर कुछ ही देर में मौजूद ग्रामीणों और दुकानदारों ने शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया और करीब दो घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकानदार के अनुसार अगलगी में दुकान में रखा 20 हजार नकदी सहित दो बाइक सहित करीब ढाई लाख रुपयों के सामान जलकर नष्ट हो गए। उधर, सूचना देने के बावजूद दमकल कर्मियों के समय से नहीं पहुंचने पर आस पास के लोगों में अग्निशमन विभाग के प्रति खासी नाराजगी रही। उनका कहना था कि दमकल कर्मी समय से पहुंच जाते तो बड़ा नुकसान होने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed