फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भूमि विवाद में तीन की हत्या, छह घायल

भूमि विवाद में तीन की हत्या, छह घायल

Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में तीन की हत्या, छह घायल
मधुबन-नदवासराय। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में जहां तीन वृद्धों की हत्या हुई, वहीं छह लोग घायल हुए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना गुरुवार की रात एवं शुक्रवार की सुबह की है। दोनों मामलों में पुलिस ने 16 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के खड़ीच्चा गांव में गुरुवार की शाम जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के धर्मदेव शर्मा और झकड़ी चौहान को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं एक जेसीबी चालक को भी चोट आई। घायल धर्मदेव (68) पुत्र स्व मुन्नी लाल और झकड़ी (50) पुत्र स्व पलटू को गंभीरावस्था में गुरुवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में मौत हो गई। एक साथ भूमि विवाद में दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक धर्मदेव के भाई इंद्रदेव की तहरीर पर धारा यादव समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भी मौके का स्थलीय निरीक्षा किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के चकबिलायत निवासी कामरेड धर्मदेव शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उन्होंने गांव के ही बगल में स्थित खड़ीच्चा में झकड़ी चौहान से लगभग डेढ़ दशक पूर्व दरगाह घोसी मार्ग पर लबे सड़क जमीन खरीदी थी। उसी जमीन को गुरुवार की शाम उच्चधिकारियों के निर्देश के बाद धर्मदेव व उनके भाई और घर के सदस्यों के अलावा झकड़ी चौहान, हरनहा निवासी रविन्द्र विश्वकर्मा और राजपुर परसिया देवार निवासी अमरेश चौहान आदि मिलकर एक ही में संयुक्त रूप से बाउंड्री लगाने के लिए जेसीबी से नींव की सफाई आदि करा रहे थे। इसी बीच खड़ीच्चा निवासी विपक्षी धारा यादव व उनके लड़के लड़की और घर की बहुएं भी लाठी डंडा ईंट पत्थर आदि लेकर धर्मदेव, झकड़ी आदि पर टूट पड़े और सभी को मारपीट कर घायल कर दिए। घटना में जेसीबी चालक को भी चोटें आई लेकिन वह मौके से फरार हो गया। धारा यादव के परिवार ने पूरा गुस्सा धर्मदेव और झकड़ी पर उतार दिया। गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी शुक्रवार का मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदवासराय संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम ढाढ़ाचवर निवासी उमा व प्रभुनाथ पुत्र कुंता अपनी ट्राली से शुक्रवार को मिट्टी गिरवा रहे थे। इस दौरान भूमि विवाद को लेकर गांव की सुनरमी देवी अपने दरवाजे से ट्रैक्टर ट्राली घुमवाने से मना किया तो उसे प्रभुनाथ पुत्रगण कन्ता तथा कुछ अन्य लोगों ने सुनरमी पत्नी पतिराम को जमकर लाठी-डंडे से मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीचबचाव करने गये रमेश पुत्र पतिराम, हरिराम पुत्र जालिम, कबुतरी पत्नी सुरेन्द्र, पूजन पुत्र जालिम, पिन्टू पुत्र विरेन्द्र को भी मनबढों ने मारमीट कर घायल कर दिया। सुनरमी पत्नी पतिराम को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर मृतका के भतीजे बीरबल ने इस मामले में 10 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed