फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद

आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद

Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम करमी में गुरुवार की दोपहर गांव में एक विवादित जमीन पर नई आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर दो बिरादरी के लोगों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए प्रतिमा न रखने की बात करते हुए मामला शांत कराया। जबकि दोनों पक्षों से 15 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

करमी गांव में एक खाली पड़े मैदान में गांव के हरिजन समुदाय के 20 से ज्यादा लोग दोपहर एक बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा खाली मैदान पर स्थापित करने लगे। जानकारी पर गांव के बांसफोर समुदाय के लोगों ने संबंधित जमीन पर अपना कब्जा होने की बात कहकर प्रतिमा लगाने का विरोध किया। वहीं, दूसरे बिरादरी के लोग जमीन आंबेडकर पार्क के नाम से दर्ज होने की बात कही। दोनों पक्ष जमीन पर अपने अपने दावे को लेकर भिड़ गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने और किसी भी पक्ष का अधिकार ना होने की बात कहते हुए प्रतिमा रखने से मना कर दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से15 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। उधर, गांव के पिंटू पुत्र बालगोबिंद बनाम चमार के नाम दीवानी कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन हैं। इस बिरादरी के लोगों का कहना है कि यह जमीन आंबेडकर पार्क के नाम से है। जबकि गांव के दूसरे समुदाय बांसफोर बिरादरी के लोगों का कहना हैं कि यह जमीन हम लोगो को कई वर्ष पहले ग्राम सभा ने दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed