फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मनबढ़ों ने जेसीबी से गिरा दी चहारदीवारी , केस दर्ज

मनबढ़ों ने जेसीबी से गिरा दी चहारदीवारी , केस दर्ज

Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने जेसीबी से गिरा दी चहारदीवारी , केस दर्ज
मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के उफरौली गांव में भूमि पर बनी चहारदीवारी को कुछ लोगों ने एक सप्ताह पूर्व जेसीबी लगाकर गिरा दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष के अशोक सिंह पुत्र भुल्लन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उफरौली निवासी चार नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि 25 नवंबर को मधुबन भोला रोड स्थित भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को कुछ लोगों ने कोर्ट द्वारा स्टे होने के बावजूद जेसीबी से गिरा दिया। भूमि के स्वामी के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस वीरेन्द्र प्रताप मल्ल और माधवेन्द्र मल्ल पुत्र गण राम नारायण, यशबीर प्रताप मल्ल पुत्र वीरेन्द्र प्रताप, विवेक मल्ल पुत्र सदानंद मल्ल के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed