फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो माह से गायब किशोरी का नहीं लगा सुराग

दो माह से गायब किशोरी का नहीं लगा सुराग

Wed, 29 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दो माह से गायब किशोरी का नहीं लगा सुराग
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दो माह पूर्व शौच के लिए घर से निकली थी। लेकिन वापिस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। उधर दो माह से गायब किशोरी के परिजन थाने में लगातर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने किशोरी की खोजबीन तो दूर मामला तक नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के पचीस्ता गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11 जुलाई की शाम अपने घर के पीछे सीवान में शौच करने गई हुई थी। लेकिन जब वापिस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने काफी खोजबीन किया। वापस न आने के बाद गांव के कुछ लोगों द्वारा किशोरी के गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लेकिन दो माह बाद भी पुलिस द्वारा किशोरी की खोजबीन करना दूर तो इस संबंध में मामला तक दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना सीओ आलोक कुमार का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वो जानकारी लेकर मुकदमा दर्ज कर गायब किशोरी की खोजबीन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed