फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ट्राली को बचाने में अनियंत्रित हुई जीप, महिला की मौत

ट्राली को बचाने में अनियंत्रित हुई जीप, महिला की मौत

Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्राली को बचाने में अनियंत्रित हुई जीप, महिला की मौत
मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के नंदौर चट्टी पर गुरुवार की सुबह अकीदतमंदों से भरी सवारी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर रवाना हो गए। जीप पर 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के दरगाह बाजार स्थित उंदरा में मीरशाह की मजार पर लगने वाले उर्स में भाग लेने के लिए गुरुवार को इलाहाबाद और वाराणसी से कुछ जाइरीन इंदारा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरिया मुहल्ला निवासी शकीला खातून 24 पत्नी गुल मुहम्मद, सईदा 41 पत्नी अजीम खान मधुबन बाजार निवासी आरती पत्नी उपेंद्र और इलाहाबाद जिले के मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज निवासी अलमा आरा 40 अपने पति शहबाज के साथ इंदारा बाजार से जीप में सवार हुए। नंदौर चट्टी के पास जीप के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठार और जीप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। कर निकाला और उन्हें सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। रास्ते में अलमा आरा की मौत हो गई। दो गंभीरों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed