फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधेड़ की हत्या कर स्कूल के कमरे में डाल दी लाश

अधेड़ की हत्या कर स्कूल के कमरे में डाल दी लाश

Sat, 23 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या कर स्कूल के कमरे में डाल दी लाश
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कारी प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में शुक्रवार की शाम को 50 वर्षीय एक अधेड़ का शव पाया गया। हत्या रस्सी से गला कसकर की गई। मृतक के गले पर रस्सियों के निशान पाए गए और उसके कान से खून निकला हुआ देखा गया। पुलिस का अनुुमान है कि अधेड़ की हत्या शुक्रवार की तड़के की गई होगी। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ही डंगौली गांव निवासी के रूप में हुई। अधेड़ होली के दिन अपने छोटे भाई के साथ बाजार के लिए निकला था। छोटा भाई तो वापस घर लौट गया लेकिन बड़ा भाई नहीं लौटा। मृतक की पत्नी की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

डंगौली निवासी इंद्रमणि राजभर मजदूरी का काम करके अपने परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी केवल पत्नी ही है। कोई बच्चे नहीं हैं। वह गुरुवार को होली के दिन अपने छोटे भाई सूरज के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला। रात भर उसकी पत्नी ने इंद्रमणि की तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इधर रामपुर कादी गांव के पास स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चे खेलने गए तो एक कमरे में अधेड़ की लाश देखकर शोर मचाया। सीओ राजकुमार का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या अधेड़ की हत्या गला कसकर की गई प्रतीत होती है, वैसे पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed