फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा

केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा

Sun, 24 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवलास स्थित देवर्षि इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर शनिवार को सुबह की पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा आजमगढ़ मंडल ने निरीक्षण किया। इस दौरान जेडी ने डीआईओएस कार्यालय से भेजी गई कापियों के बंडलों की जांच किया। जांच के दौरान 52 उत्तर पुस्तिका कम मिलने पर उन्होंने उसका हिसाब केंद्र व्यवस्थापक से मांगा। केंद्र व्यवस्थापक शिव शंकर द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर उन्होंने उनके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया। इस आदेश के क्रम में रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि जेडी के द्वारा रविवार को पत्र भेजा गया था, इसके आधार पर परीक्षा नियमावली की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed