फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चुराए गए बच्चे के साथ महिला गिरफ्तार

चुराए गए बच्चे के साथ महिला गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चुराए गए बच्चे के साथ महिला गिरफ्तार
मऊ। विजयादशमी पर्व की शाम को नगर के दशई पोखरा से चुराए गए ढाई साल के बच्चे के साथ पुलिस महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को चुराए गए बच्चे के साथ सोमवार की दोपहर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी कांशीराम आवास से बरामद कर लिया। बच्चा मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बच्चे को चोरी करने वाली महिला का चालान कर न्यायालय भेज दिया। इस पूरे मामले का खुलासा दक्षिणटोला थाने में सोमवार की शाम को सीओ सिटी राजकुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित करके किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि दशई पोखरा निवासी रिंकू यादव का ढाई साल का बेटा विवेक विजयादशमी पर्व 19 अक्टूबर को घर के बाहर से लापता हो गया। बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। परिजनों के साथ साथ पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई। सोमवार को किसी ने फोन पर दक्षिणटोला थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव को बच्चे के संबध में सूचना दिया। सूचना के मुताबिक पुलिस सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी कांशीराम आवास पहुंची, वहां पर ब्लाक 15 के कमरा नंबर 180 में तीसरी मंजिल पर बच्चा मिला। इस बच्चे को चुराने वाली महिला पूजा पत्नी सुनील गोंड निवासी ब्रह्मस्थान रसड़ा जिला बलिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चा बरामदगी की सूचना बच्चे के पिता रिंकू यादव को दी गई। बच्चा पाने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल हो गया। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि बच्चा चुराने वाली महिला पूजा का चालान संबधित धाराओं में कर न्यायालय में भेज दिया गया। वहीं पुलिस न्यायालय से पूजा को रिमांड में लेकर इस संबध में और पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed