फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 23 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नरौनी गांव में बुधवार की रात युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी दूसरे दिन गुरुवार को हुई। एसएसआई शिवमूर्ति तिवारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नरौनी गांव निवासी बृजेश मौर्या पुत्र प्रभुनाथ मौर्या घर पर रहकर खेती बारी का काम करता था। बताया जाता है बुधवार की रात खाना खाने के बाद बृजेश अपने कमरे में पत्नी के साथ सोने चला गया। रात में वह कमरे में लगे पंखें के हुक में फांसी के फंदे पर झूल गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने जब उठाने के लिए आवाज लगाए तो उसके पत्नी की नींद खुली। इसके बाद उसने पति की लाश को फंदे से लटकता पाया। मृत बृजेश के भाई संजय मौर्य ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को नीचे उतरवाई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बाद में कोतवाली पहुंचकर संजय ने पुलिस को तहरीर दिया, इसमें उसने बताया कि उसके भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। कुछ दिन पूर्व उसने खुद ही अपने सर में कुल्हाड़ी मार लिया था। मृतक दो बच्चियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed