{"_id":"5b2009ac4f1c1b624d8b5e4f","slug":"11528826284-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से दबकर चालक की मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर चौराहे के पास मऊ आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में टायर बदलने के दौरान जैक फिसल जाने से ट्राली के नीचे दबकर अधेड़ ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।मृतक अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर लाश घर में रखवा दिया है।
अंबेडकर नगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के नीबा गांव निवासी लालमुनित तिवारी (50) पुत्र राम चंद्र सेतु निगम में आजमगढ़ में रहकर अपने ट्रैक्टर ट्राली से सामानों की ढुलाई करता था। वह मंगलवार को आजमगढ से सामान लेकर मऊ आ रहा था। मतलूपुर तक आते ही उसके ट्रैक्टर ट्राली का टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलने के लिए लालमुनि जैक लगा रहा था । इसी दौरान जैक फिसल गया और ट्राली नीचे आ गई और उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक के घर वालों को दे दी।