फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 माह के मासूम बच्चे का अपरहण करने की कोशिश

20 माह के मासूम बच्चे का अपरहण करने की कोशिश

Thu, 15 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
20 माह के मासूम बच्चे का अपरहण करने की कोशिश
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बैशवाड़ा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मासूम बच्चे को गुरुवार की शाम छ: बजे के करीब कुछ बदमाशों ने अपरहण करने का प्रयास किया। लेकिन बच्चे के रोने और उसी वक्त मस्जिद में लोगों के आने पर अपहरणकर्ता बच्चे को मय बोरी सहित गली छोड़कर फरार हो गए। दूसरी तरफ बच्चे के गायब होने पर खोजबीन में जुटे परिजनों को बच्चा गली में बोरे में लिपटा मिला। बच्चे के अपरहण की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी। कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा निवासी समीउल्लाह उर्फ मिंटू खान कुछ दिन पूर्व अपने परिवार के साथ मुबंई से घर आया हुआ है । गुरुवार को सनाउल्लाह खान मिंटू अपने 20 माह के पुत्र अजहान को खेला रहे थे। इस बीच घर में मेहमानों के आने के कारण वो बेटे को आंगन में छोड़ कर मेहमानों के पास चले गए। इसबीच बच्चा आंगन से गायब हो गया। कुछ देर बाद जब समीउल्लाह की पत्नी राफिया आंगन में गई तो वहां बच्चा नहीं था। इस दौरान राफिया ने बच्चे के बारे में पति से पूछा, आंगन के साथ घर से बच्चे के गायब होने पर समीउल्लाह के घर में कोहरा मच गया। परिवार के सदस्य बच्चे की तलाश जमें निकल पड़े। इसी दौरान कुछ लोगों ने घर के पीछे की गली में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब नजदीक पहुंचे, यहां बोरा खोलने पर अंदर से लापता 20 माह का बच्चा अजहान मिला। अजहान का हाथ पैर आंगन में मौजूद अरगनी की रस्सी से बांधा गया था। घटना के बाद बच्चे के दादा हाजी सनाउल्लाह खान ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed