फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मारपीट में दंपती सहित तीन लोग घायल

मारपीट में दंपती सहित तीन लोग घायल

Fri, 26 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में दंपती सहित तीन लोग घायल
हलधर थाना क्षेत्र के गांव कड़वरा में खेत से हार्वेस्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी चोटें आईं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बुधवार को लल्लन यादव और उसी गांव के छोटेलाल यादव के खेत अगल बगल हैं। छोटेलाल अपने खेत में कंबाइन मशीन ले जाकर अपना गेहूं की फसल कटवा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच लल्लन पुत्र हरिनारायण ने आकर इस बात को लेकर विवाद करना शुुरु कर दिया कि हमारे खेत से होकर कंबाइन क्यों ले गए।छोटेलाल का कहना था कि गेहूं की फसल को हटाकर खाली खेत से कंबाइन मशीन अपने खेत तक ले आए तो इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन एक पक्ष इस बात से आक्रोशित था कि उसके खाली खेते से ही सही कंबाइन मशीन क्यों ले जाई गई।इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज से शुुरु विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। लोगों ने आकर बीच बचाव करके मामले को और बढ़ने से बचाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार रात को साढे दस बजे लल्लन और उनके तीन बेटे श्रीनिवास, राम केवल और हरिकेवल ने दरवाजे पर सो रहे छोटेलाल और शान्ति के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। दोनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed