फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज किया मामला

आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के भीखमपुर नई बस्ती में बृहस्पतिवार की देर शाम को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर 12 के विरुद्ध बलवा, छेड़छाड़ के साथ एसटी-एससी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह पुत्र अरविंद बृहस्पतिवार की शाम सात बजे अपनी कार से घर जा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के अभय पुत्र राजेंद्र ने गाड़ी को रोककर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके पक्ष से रंजीत, संजय पुत्र छेदी, राजेंद्र, बृजेश, संतोष, टाइगर, रवि, प्रदीप, राहुल, अनूप पुत्र ने हाथों में हॉकी, लाठी से मार कर अभिषेक को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष अजय कुमार पुत्र राजेंद्र ने अंकित सिंह पुत्र गूड्डू सिंह और रूपेश सिंह पुत्र कृपाशंकर पर अपनी बहन को छेड़ने का आरोप लगाया। साथ ही शिकायत करने पर मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष से 10 लोगों को नामजद, जबकि दूसरे पक्ष से दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed